बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में शुक्रवार की रात दो गुट आमने-सामने हो गये। इस चार न सिर्फ लाठियां चटकी, बल्कि ईंट-पत्थर भी खूब चले। इस घटना में कम से कम आधा दर्जन लोग घायल हो गये। इस बीच, सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
बताया जा रहा है कि चिड़ियां मारने को लेकर युवकों के दो गुटों में करीब एक सप्ताह से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों गुट आमने-सामने हो गया। मारपीट की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची, लेकिन मनबढ़ों ने पुलिस गाड़ी पर भी पथराव कर दिया। इससे गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया। किसी तरह डायल 112 के जवान पीछे हटे। यह जानकारी होते ही मुख्यालय से पुलिस-पीएसी के साथ थानाध्यक्ष पहुंच गए। थानाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव ने बताया कि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
No comments:
Post a Comment