सुखपुरा, बलिया। ससुराल से अनबन होने के बाद घर लौटा एक युवक फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
गांव के शशिकांत उपाध्याय (33) भिलाई में रहकर पर काम करते थे। वही, उनका परिवार भी रहता था। इधर, शशिकांत भिलाई से अपनी ससुराल बभनौली (बेरूआरबारी) पहुंचे थे। वहां कुछ दिन रूकने के बाद मंगलवार की शाम वह अपने घर सुखपुरा कस्बे में लौट । रात को उसने धोती का फंदा बनाकर पंखे से झूल गया जिससे उसकी मौत हो गयी। इस समय यहां उसके घर पर कोई नहीं है। उसके पिता और उसकी भाभी लखनऊ में हैं। लखनऊ से उसकी भाभी शोभा उपाध्याय ने एक पड़ोसी के यहां फोन कर कहा कि शशिकान्त फोन नहीं उठा रहा जरा घर जाकर देखिये कि वह कहाँ है। पता चला है कि वह अपनी ससुराल में झगड़ा करके आया है। पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो दरवाजा खुला था।जब वह अंदर गया तो शशिकान्त पंखे से खुलता मिला। यह देखकर पड़ोसी के होश उड़ गए। वह तुरन्त भागकर बाहर बाहर निकला और इसकी सूचना तत्काल सुखपुरा थाने को दी।
No comments:
Post a Comment